नोएंट्री : खुलेआम नोएंट्री में एंट्री कर रहे भारी वाहन, प्रभारी अनजान…

नोएंट्री : खुलेआम नोएंट्री में एंट्री कर रहे भारी वाहन, प्रभारी अनजान…

चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरा पर भी अब उठने लगे सवाल आखिर में क्यों नहीं पड़ी जिम्मेदार की नजर…

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

संवाददाता M. K. शाह

सिंगरौली जिले के शहर को जाम से निजात दिलाने व दुर्घटना पर अंकुश लगाने के लिए भारी वाहनों की नो एंट्री का फरमान बेअसर हो रहा है। अधिकारियों ने जिस जोश व जज्बे के साथ नो-एंट्री का आदेश जारी किया, मुलाजिमों द्वारा उतनी ही लापरवाही से उसकी धज्जियां उड़ाई जा रही है। पुलिस की तैनाती होने के बावजूद कई ड्यूटी प्वाइंट्स से भारी वाहन धड़ल्ले से शहर में प्रवेश करते नजर आ रहे हैं। फिर भी कार्रवाई नहीं की जा रही हैै।

नो इंट्री में दौड़ते वाहन वाहन ट्रैफिक नियमों खिल्ली उड़ाते नजर आ रहे है। जबकि सब कुछ देखकर भी ट्रैफिक पुलिस मौन बनी हुई है। पुलिस की कार्यशैली देखकर लगता है कि लोगों को जाम से मुक्ति मिलने वाली नहीं है। पुलिस की सह पर प्रतिदिन नियमों को ताक पर रख कर भारी वाहनों दिनभर आवागमन होता रहता है। बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था के चलते शहरवासियों के समक्ष प्रतिदिन शहर में आने-जाने में समस्या खड़ी हो रही है। शहर में माजन मोड़ से जयंत की ओर सुबह 09:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक और तो वही माजन मोड़ से विन्ध्यनगर नगर की ओर सुबह 09:00 बजे से शाम 11:00 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश पर पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा।

इसके बावजूद दिन में ही भारी वाहनों शहर से होकर गुजरते रहते हैं। वैसे तो शहर में यातायात की समस्या वर्षों से ढीली-ढाली बनी हुई है। आलाधिकारियों द्वारा इस पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई किए जाने से कुछ दिन स्थिति बदल तो जाती है लेकिन, फिर से कुछ दिनों बाद यह समस्या खड़ी हो जाती है। जिसका खामियाजा शहरवासियों और यहां से गुजरने वालों को भुगतना पड़ रहा है।

यहां होती है अधिक समस्या
शहर में खासकर स्टेडियम तिराहा ,टाकीज तिराहा, बस स्टेंड, थाना रोड़ बिलौंजी वैढ़न, गनियारी रोड सहित अन्य मुख्यों चौक चौराहों व मार्गों पर जाम की स्थिति दिन भर काफी भयावह रहती है। इसका मुख्य कारण है कि बदहाल व्यवस्था के बीच नो एंट्री में ट्रक व आदि भारी वाहन धड़ल्ले से चलते हैं। नो एंट्री में भारी वाहनों के प्रवेश पर पुलिस कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

राजीव चौक (माजन मोड़) पर खड़ी होती हैं बसें
यातायात थाने के चन्द कदम की दुरी पर यात्री बसें रोजाना बेतरतीब तरीके से खड़ी होकर यात्रियों को बिठा रही हैं। यह बसे एक दो मिनट के लिए नहीं बल्कि 15 से 20 मिनट तक के लिए खड़ी होती हैं। बस मालिकों द्वारा यातायात थाना के चन्द कदम की दुरी पर अघोषित बस स्टैंड बना लिया गया है। किंतु यातायात पुलिस इस पर अंकुश नहीं लगा पा रही है।

शहर में घुसे भारी वाहनों को कोई टोकता भी नहीं
नाके लगाकर दो पहिया वाहनों की धरपकड़ करके उनके चालान काटने वाली पुलिस को शहर में घुसे भारी वाहन दिखाई नहीं दिए। एंट्री प्वाइंट्स पर सांठगांठ कर भारी वाहन धड़ल्ले से सड़कों पर दौड़ते रहे हैं, कोई टोकता तक नहीं।

इनका कहना है।
हमारी ओर से पूरी तरह से नो एंट्री पालन कराया जा रहा है। जो भी गाड़ियां नो एंट्री के दौरान शहर में प्रवेश करती है उन वाहनों की चलानी प्रकिया की जाती है। फिर मैं देखता हूँ कहा क्या चल रहा है। जाँच कर वाहनों पर कार्रवाई की जाएगी।
दीपेंद्र सिंह
यातायात थाना प्रभारी

Leave a Comment