सरकारी योजना : नगर पालिका निगम सिंगरौली के मुख्य द्वार पर लगी सरकारी योजनाओं के पोस्ट को फाड़ कर दिखा रहे हैं…

सरकारी योजना : नगर पालिका निगम सिंगरौली के मुख्य द्वार पर लगी सरकारी योजनाओं के पोस्ट को फाड़ कर दिखा रहे हैं…

संवाददाता M. K. शाह

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

सिंगरौली जिले में सरकारी योजनाओं की जानकारी जन जन तक पहुंचाने हेतु म.प्र.सरकार द्वारा जगह जगह बैनर पोस्टर के माध्यम से लोगों को जानकारी उपलब्ध कराने जाने हेतु लगाये गये हैँ लेकिन उन्हीं पोस्टरों व बैनरों को कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा फाड़ दिया गया है जिससे सरकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को पूर्ण रूप से लिखी न जोने से आमजन अधूरी जानकारी उपलब्ध हो पा रही है।

मजे की बात यह है कि नगर निगम सिंगरौली के मेन द्वारा के बगल में लगे इस बैनर को कुछ लोगोंं द्वारा नुकसान पहुंचाया गया है लेकिन अभी तक नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी इसे जानकर भी अंजान है। इस संबंध में जब नगर निगम सिंगरौली के आयुक्त दयाकिशन शर्मा से जानकारी ली गई तो उन्होंने कहा हमें इसकी जानकारी नहीं है। खैर जो कुछ भी हो लेकिन सरकारी योजनाओं के बैनर पोस्टर को सरकारी बिल्डिंग के करीब नुकसान पहुंचाना असमाजिक तत्वों की ताकत को बढ़ावा तो मिल ही रहा है।

Leave a Comment