MP Mansoon: मध्य प्रदेश मौसम विभाग के मुताबिक देवास शहडोल अनूपपुर उज्जैन नरसिंहपुर जबलपुर मंदसौर बालाघाट पन्ना सागर नीमच बालाघाट शिवपुरी अशोक नगर शिवपुरी में बारिश के ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किए हैं
MP Mansoon इन दिनों प्रदेश की राजधानी भोपाल में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. बीते तीन दिनों से आसमान में बादल के कारण गर्मी से राहत मिल रही तो कहीं तीखी धूप चलने से गर्मी और उमस में लोग बेहाल हो रहे हैं मध्य प्रदेश में बुधवार को भी मौसम लगातार बदल रहा है जहां सुबह बादल छाए रहे वहीं दोपहर के बाद धूप खिली रही इसके चलते एक बार फिर अधिकतम तापमान में डेढ़ डिग्री से अधिक गिरावट दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान भी ढाई डिग्री तक गिर गया
MP Mansoon entry अरब सागर की तरफ से आ रही नमी
प्री – मानसून एक्टिविटी का इन दोनों दौर चल रहा है ऐसे में कभी भी बादल बौछार का दौर चल सकता है तो कभी धूप के कारण गर्मी और उमस का सामना करना पड़ता है। मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक इस समय अरब सागर की तरफ से नमी आ रही है साथ ही हवा का रुख भी बदल रहा है

जिसके वजह से बादल हल्की बूंदाबांदी की स्थिति बना रहे हैं यह प्री मानसून एक्टिविटी है। अभी मौसम इसी तरह से रहने की संभावना है. बुधवार से मौसम शुष्क होने के साथ तापमान में हल्की वृद्धि की संभावना है साथ ही शाम के समय बादल बरसने की स्थिति भी बना सकते हैं
MP Mansoon मध्य प्रदेश इन जिलों में जारी अलर्ट
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक विदिशा रायसेन भोपाल सीहोर राजगढ़ नर्मदा पुरम हरदा बैतूल देवास उज्जैन शहडोल कटनी जबलपुर अनूपपुर नरसिंहपुर बालाघाट पन्ना मंदसौर नीमच दमोह अशोक नगर श्योपुरकला शिवपुरी में बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट और अलर्ट जारी किए हैं इनमें से कई जिलों में ओलावृष्टि भी हो सकती है साथ ही 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की हवाएं भी चलने की संभावना है
मध्य प्रदेश में कब होगी मानसून की एंट्री
मध्य प्रदेश में मानसून एंट्री का काउंटडाउन शुरू हो चुका है 17 से 18 जून यह प्रदेश के कई जिलों में प्रवेश कर रहा है देश के कई राज्यों में मानसून दस्तक दे चुका है जिसके चलते भारी बारिश हो रही है अब मानसून की एंट्री मध्य प्रदेश में कभी भी हो सकती है एक सप्ताह के अंदर प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। एमपी में मानसून एंट्री का समय 15 से 20 जून की संभावना लगाई जा रही है