कांग्रेस ने चुनाव को लेकर उमंग सिंधार को दी बड़ी जिम्मेदारी, पार्टी ने फिर दिखाया विश्वास

कांग्रेस ने एक बार फिर मध्य प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता उमंग सिंघार पर भरोसा जताया है। उमंग सिंघार को पार्टी हाईकमान ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। कांग्रेस ने उन्हें महाराष्ट्र में होने वाले उपचुनाव के लिए विदर्भ क्षेत्र का वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनाया है। उनके अलावा छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। उमंग सिंघार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कांग्रेस की ओर से जारी पत्र को शेयर किया है।

उन्होंने लिखा, “शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार जिन्होंने मुझे यह जिम्मेदारी सौंपी। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मुझे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के साथ विदर्भ क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है। हमारा प्रयास रहेगा कि अमरावती और नागपुर क्षेत्र की अधिकांश विधानसभा सीटों पर कांग्रेस जीत हासिल करे और महाराष्ट्र चुनाव में कांग्रेस एक नई ताकत बनकर उभरे।” आपको बता दें कि आज महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। चुनाव 20 नवंबर को एक ही चरण में होंगे। महाराष्ट्र में मतदान होगा।चुनाव परिणाम 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

Leave a Comment