Mahakumbh viral girl : प्रयागराज महाकुंभ में माला बेचते हुए अपनी नीली आंखों और आकर्षक व्यक्तित्व के कारण सोशल मीडिया पर वायरल हुई मध्य प्रदेश के महेश्वर की मोनालिसा भोंसले अब बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। मोनालिसा को फिल्म ‘द मणिपुर डायरीज’ में महत्वपूर्ण भूमिका मिली है। शूटिंग की बारीकियां सीखने और अपने फिल्मी सफर की शुरुआत करने के लिए वह मुंबई रवाना हो गई हैं।
परिजनों का आशीर्वाद लेकर निकलीं मुंबई:Mahakumbh viral girl
रविवार को मोनालिसा अपने परिवार के साथ मुंबई के लिए रवाना हुईं। जाने से पहले उन्होंने अपने परिचितों और परिजनों का आशीर्वाद लिया। फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा के असिस्टेंट महेंद्र लोधी उन्हें लेने महेश्वर पहुंचे थे। महेंद्र लोधी ने मोनालिसा के परिवार से मुलाकात की और फिर उन्हें निजी कार से मुंबई लेकर रवाना हुए।
वायरल होते ही मिला था फिल्म का ऑफर:Mahakumbh viral girl
मोनालिसा की पहचान अचानक ही सोशल मीडिया पर बनी थी, जब वह प्रयागराज महाकुंभ में अपने परिवार के साथ रुद्राक्ष और माला बेच रही थीं। उनकी खूबसूरत नीली आंखों और मासूमियत ने इंटरनेट पर उन्हें मशहूर कर दिया। उनकी लोकप्रियता इतनी तेजी से बढ़ी कि डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने खुद महेश्वर आकर उन्हें अपनी फिल्म ‘द मणिपुर डायरीज’ के लिए साइन किया।
महेश्वर से बॉलीवुड तक का सफर:Mahakumbh viral girl
महेश्वर, जो अपने ऐतिहासिक किले और पर्यटन स्थलों के लिए प्रसिद्ध है, अब मोनालिसा की वजह से भी चर्चा में है। नगर के वार्ड क्रमांक नौ में रहने वाली मोनालिसा का परिवार वर्षों से धार्मिक वस्तुओं का व्यापार कर रहा है। लेकिन मोनालिसा के जीवन में यह नया मोड़ उनकी किस्मत को पूरी तरह बदल सकता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि मोनालिसा अपनी पहली फिल्म से दर्शकों के दिलों में कितनी जगह बना पाती हैं।
