Premanand: संत प्रेमानंद का विरोध क्यों हो रहा? मथुरा के लोग पहुंचे DM के पास, बोले- रोज रात…

Premanand: मथुरा। प्रेमानंद महाराज को देश-विदेश में प्रसिद्धि प्राप्त है, और वृंदावन में लोग उनके दर्शन के लिए दूर-दूर से आते हैं। उनकी प्रशंसा करने वालों की कमी नहीं है, लेकिन अब मथुरा के कुछ लोग संत प्रेमानंद से नाराज हो गए हैं और उन्होंने डीएम के पास शिकायत की है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

लोगों का आरोप है कि संत प्रेमानंद महाराज के अनुयायी उनकी रातों की नींद को खराब कर रहे हैं। इस मुद्दे पर बीती रात कुछ स्थानीय लोगों और संत प्रेमानंद के अनुयायियों के बीच कहासुनी हो गई, जिसके बाद यह मामला मथुरा से लेकर देशभर में चर्चा का विषय बन गया। आइए जानते हैं इस विवाद का पूरा सच।

जानकारी के अनुसार, वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के देर रात के भ्रमण दर्शन के दौरान उनके अनुयायी तेज आवाज में गाने बजाते हैं और आतिशबाजी करते हैं, जिससे स्थानीय लोग परेशान हो गए हैं। इस मुद्दे पर सुनरख मार्ग स्थित एनआरआई ग्रीन कॉलोनी के लोगों ने एक बैठक आयोजित की, जिसमें उन्होंने गाने बजाने और आतिशबाजी पर रोक लगाने की मांग की। इसी दौरान, संत प्रेमानंद के कुछ अनुयायी वहां पहुंचे और विरोध कर रहे लोगों से बहस करने लगे।

आपको बता दें कि इन दिनों संत प्रेमानंद महाराज राधा नाम के प्रचार प्रसार के लिए काफी सुर्खियों में हैं। वह रात के करीब 2 बजे छटीकरा रोड स्थित अपने आश्रम से राधा कैली कुंज आश्रम तक पैदल जाते हैं, इस दौरान उनके अनुयायी सड़क पर फूल और रंगों से रंगोली तैयार करते हैं और मार्ग को रात में ही बंद कर देते हैं। साथ ही, भजन कीर्तन का म्यूजिक बड़े साउंड सिस्टम पर बजता है और हजारों अनुयायी उनके साथ होते हैं, जिससे आसपास के लोग रात में सोने में दिक्कत महसूस करते हैं।

लोगों की शिकायत है कि रात के समय इस तरह के आयोजन से उन्हें काफी परेशानी होती है, खासकर बीमार और बुजुर्ग लोगों को, और छोटे बच्चों को स्कूल जाने में भी असुविधा होती है। मार्ग बंद होने के कारण कई बार बीमार लोगों को अस्पताल जाने में भी कठिनाई होती है। इस कारण कॉलोनी के लोग जिला प्रशासन से संत प्रेमानंद के अनुयायियों की इस गतिविधि पर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं, ताकि स्थानीय लोग किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करें।

Leave a Comment