T-20 worldcup 2024: जसप्रीत बुमराह की कप्तानी में आयरलैंड को रौद चुकी है इंडिया, 2023 में मिली हार का बदला लेंगी यह टीम

T-20 worldCup 2024 IND vs IRE: इंडियन क्रिकेट टीम T20 विश्व कप 2024 में अपने अभियान की शुरुआत बुधवार (5 जून) को करने जा रही है. भारतीय टीम की भिड़ंत आयरलैंड से है. आयरलैंड टीम ने 2007 वनडे विश्वकप में पाकिस्तान को बाहर किया था। 2009 में आयरलैंड ने टीम इंडिया को भी बुरी तरह से मैच हरा दिया था। भारत और आयरलैंड के बीच यह मुकाबला आज रात 8:00 बजे से खेला जाएगा, अगस्त 2023 में टी20 में जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में आयरलैंड को 2- 0 से मात दी थी और तीसरा मुकाबला रद्द हो गया था।

किसी को 11 लाख तो कोई 48 वोटों से जीता लोकसभा चुनाव, जानिए इस सीट की कहानी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

नस्सौ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Nassau County International Cricket Stadium) में आज भारत टी20 विश्व कप 2024 के अपना पहला मुकाबला आयरलैंड से खेलने जा रही है। भारतीय समय के अनुसार यह मुकाबला 8:00 बजे से शुरू हो जाएगा, आयरलैंड और भारत के बीच खेले जाने वाले इस मुकाबले में भारत के विनिंग चांस 92% है. जबकि आयरलैंड 8% है।

2023 में रद्द हो गया था तीसरा टी20 मुकाबला

अगस्त 2023 भारत और आयरलैंड के बीच T20 सीरीज शुरू हुई थी। टीम इंडिया की कप्तानी उस समय भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह कर रहे थे. 23 अगस्त 2023 को भारत का तीसरा T20 मुकाबला रद्द हो गया था। हालांकि इससे पहले भारत 2- 0 से सीरीज अपने नाम की थी, भारत के लिए उस तीसरे मुकाबले को आज पूरा करने का वक्त आ गया है। हालांकि इस मुकाबले की कप्तानी रोहित शर्मा करेंगे।

मोदी के इन 15 मंत्रियों ने चखा हार का स्वाद, स्मृति ईरानी नितिन गडकरी के पूरे आंकड़े

2023 में मिली हार का बदला लेगी आयरलैंड, पाकिस्तान को भी दे चुकी है मात

अगस्त 2023 में T20 सीरीज में आयरलैंड को भारत ने बुरी तरह से परास्त करते हुए 2- 0 से सीरीज अपने नाम की थी। इसके बाद t20 विश्व कप 2024 में आयरलैंड को भारत को हराने के लिए अच्छा मौका मिल रहा है। 2007 में हुए एकदिवासी विश्व कप में आयरलैंड ने पाकिस्तान को बाहर का रास्ता दिखाया था। वही 2009 में हुए T20 वर्ल्ड कप में आयरलैंड ने भारत को भी बुरी तरीके से हराया था। हालाकि उस समय की टीम अब नहीं रही

IND vs IRE: सिद्धू ने बताया आयरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया लिए ‘x’ फैक्टर ,प्लेइंग 11 का बन रहा

रोहित शर्मा की कप्तानी में आज खेलेगी टीम इंडिया

विश्व कप 2024 के प्रबल दावेदार कहे जाने वाली टीम इंडिया आज रोहित शर्मा की अगवाई में आयरलैंड पर जीत दर्ज करने के लिए तैयार है। 2023 में वनडे विश्व कप में टीम इंडिया का शानदार प्रदर्शन रहा लगातार 10 मैच जीतने के बाद विश्व कप की प्रबल दावेदार मानी जा रही थी। इसी तरह t20 विश्व कप 2024 में भी भारतीय टीम को प्रबल दावेदार माना जा रहा है आज यह मुकाबला टीम इंडिया जीते ही इस दावेदारी पर मुहर लगा देगी

भारत की संभावित टीम

(कप्तान) रोहित शर्मा ,विराट कोहली, एससी जायसवाल ,सूर्यकुमार यादव ,ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा/ अक्षर पटेल ,हार्दिक पांड्या ,शिवम दुबे ,कुलदीप यादव ,जसप्रीत बुमराह अर्शदीप सिंह है

Leave a Comment